{"_id":"5a3403564f1c1bce408bd438","slug":"121513358166-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच बाजार में नशे में दौड़ाई जीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच बाजार में नशे में दौड़ाई जीप
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। केएमओयू स्टेशन से सिनेमा लाइन को जाने वाली सड़क पर शुक्रवार को दोपहर बाद नशे में धुत चालक ने तेज रफ्तार से मैक्स जीप दौड़ा दी। पहले इस जीप चालक ने मोटरसाइकिल (यूके 05-9638) को टक्कर मारी। कुछ मीटर आगे जाने पर उसने स्कूटी (यूके 05 बी 9986) को इतनी जोर की टक्कर मार दी कि स्कूटी जीप के नीचे आ गई एवं स्कूटी में सवार रोहित डोबाल और हिमांशु तिवारी घायल हो गए। कोतवाल ध्यान सिंह ने मौके पर पहुंचकर जीप चालक सुनील कुमार एवं उसके साथी पंकज नेगी को गिरफ्तार किया और जीप (यूके 05 टीए 0319) को सीज कर दिया।
कोतवाल ने बताया कि जीप चालक और उसका साथी नशे की हालत में थे। सौभाग्य से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बाद में यह जीप खीम सिंह की दुकान के आगे दीवार से टकराकर रुक गई। कोतवाल ने चालक और उसके साथी का चिकित्सा परीक्षण कराने के बाद उनके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उधर, सिनेमा लाइन के लोगों ने कहा कि इस इलाके में वाहनों के संचालन पर रोक लगाई जाए और केएमओयू स्टेशन के पास बैरियर लगाया जाए। इससे पहले भी इलाके में कई घटनाएं हो चुकी हैं। केएमओयू स्टेशन के सिनेमा लाइन को जाने वाली सड़क ढलान पर है। यदि चालक का थोड़ा भी नियंत्रण बिगड़ा तो बड़ी घटना घट सकती है।