फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलेगा एथलीट सूरज चंद

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलेगा एथलीट सूरज चंद

Tue, 10 Oct 2017 10:51 PM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलेगा एथलीट सूरज चंद
थल (पिथौरागढ़)। चार अक्तूबर को देहरादून में हुई राज्य स्तरीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर राजकीय इंटर कॉलेज के एथलीट सूरज चंद का राष्ट्रीय स्कूली एथलेटिक्स के लिए चयन हुआ है। मंगलवार को यहां पहुंचने पर सूरज का भव्य स्वागत किया गया। कई लोगों ने सूरज को नकद इनाम भी दिया।
विज्ञापन


सूरज ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लंबी कूद में स्वर्ण और त्रिकूद में कांस्य पदक जीता। इसी आधार पर वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता अगले माह भोपाल में होगी। सूरज को लोगों ने शुभकामना दी। विधायक मीना गंगोला ने भी सूरज के लिए नकद इनाम की राशि भेजी थी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सूरज की माता गोमती देवी, दादी नारायणी देवी, ताऊ जगदीश चंद समेत व्यवसायी गंगा सिंह मेहता, देवराज सत्याल, सुनील सत्याल, दिनेश पाठक, जगत सिंह देउपा, खंड शिक्षा अधिकारी एलडी कापड़ी, प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी आदि मौजूद थे। संचालन केजी पंत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed