{"_id":"59d123244f1c1bda538b529c","slug":"121506878244-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में दशहरा और धारचूला में सन्नाटझ्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में दशहरा और धारचूला में सन्नाटझ्
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। नेपाल में इन दिनों चल रही दशहरा पर्व की धूम के कारण धारचूला बाजार में पिछले तीन दिनों से सन्नाटा पसरा है। नेपाल से ग्राहकों का आना बंद होने के कारण नेपाल को जाने वाली सड़क के किनारे स्थित सभी दुकानें बंद पड़ी हैं। नेपाल में दशहरा पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। दशहरा पर्व पर हर जगह आयोजन होते हैं और नृत्य गीत की धूम मची रहती है।
दशहरा शुरू होने के एक सप्ताह पहले दार्चुला जिले के गांवों से लोग खरीदारी के लिए धारचूला आ गए, उसके बाद पर्व शुरू होते ही लोगों का आना बंद हो गया। इसका असर मुख्य बाजार में भी पड़ा है। व्यापार संघ उपाध्यक्ष प्रकाश गुंज्याल, महासचिव नवीन खर्कवाल, ओपी कापड़ी, भीम सिंह रावत आदि ने कहा कि हर साल दशहरा के मौके पर बाजार की स्थिति ऐसी ही हो जाती है। अब सोमवार से बाजार में चहल-पहल की उम्मीद है।