फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सिलेंडर की आग से दोमंजिला मकान जला

सिलेंडर की आग से दोमंजिला मकान जला

Thu, 27 Jul 2017 11:03 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
सिलेंडर की आग से दोमंजिला मकान जला
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। डोर पट्टी के मगर गांव में आग लगने से दोमंजिला मकान पूरी तरह जल गया। आग से गोशाले में बंधी दुधारू भैंस की झुलसकर मौत हो गई। आग ने इतना विकराल रूप ले लिया था कि गांव के लोग काफी प्रयास के बाद भी उस पर काबू नहीं पा सके। आग से घर का सारा सामान, कपड़े, राशन जल गए।
विज्ञापन


रसोई गैस सिलेंडर लीक होने की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। बहरहाल, राजस्व पुलिस के उपनिरीक्षक दीनदयाल वर्मा ने बृहस्पतिवार को गांव जाकर नुकसान का जायजा लिया और रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन


आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार मगर गांव में भवान सिंह के मकान में बुधवार रात करीब 12.15 बजे भीषण आग लग गई। यह आग रसोई घर की तरफ से फैली थी। आशंका जताई जा रही है कि सिलेंडर लीक होने के कारण ही यह आग लगी होगी। आग ने चार कमरों के दोमंजिला मकान को चपेट में ले लिया। गांव के लोगों ने मिट्टी और पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस घटना से भवान सिंह का परिवार बेघर हो गया है। उसने दूसरे मकान में शरण ले रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मुख्यालय के अलावा कहीं फायरब्रिगेड नहीं
पिथौरागढ़ जिले में जिला मुख्यालय के अलावा कहीं पर भी फायरब्रिगेड की यूनिट नहीं है। इस कारण आग की घटना होने पर लोगों को खुद ही बुझाने के प्रयास करने पड़ते हैं। डोर ग्राम पंचायत के मगर गांव में बुधवार रात लगी आग को बुझाने के लिए यदि फायरब्रिगेड को बुलाना पड़ता तो उसे 100 किलोमीटर का सफर तय करने में पांच घंटे लग जाते। सबसे बड़ी समस्या यह है कि गांव तक सड़क नहीं है। मगर गांव सड़क से करीब 400 मीटर की दूरी पर है। अगर किसी तरह फायरब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंच भी जाता तो तब तक सबकुछ जल चुका होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed