{"_id":"589b4e1e4f1c1be71737913f","slug":"12-polling-parties-will-dispatch","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 से पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 से पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 08 Feb 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ चुनाव नियंत्रण कक्ष में व्यस्त कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ 18 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी 12 फरवरी से शुरू हो जाएगी। उसके बाद लगातार 14 फरवरी तक पोलिंग पार्टियों की रवानगी जारी रहेगी। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार से चुनाव नियंत्रण कक्ष की व्यस्तता बढ़ गई है। सभी पोलिंग पार्टियों का रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है। धारचूला विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों को धारचूला से ही सामग्री दी जाएगी।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने बताया कि अब मतदान के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पोलिंग पार्टियों की रवानगी होने के बाद उनके पहुंचने तक की सूचना को जिला नियंत्रण कक्ष अपडेट करेगा। 12 फरवरी को रवाना होने वाली पोलिंग पार्टियों को एक हाल्ट रास्ते के किसी पड़ाव में करना पड़ेगा। दूर की पोलिंग पार्टियों को इस कारण एडवांस भेजा जा रहा है, ताकि मौसम खराब होने की स्थिति में किसी प्रकार की व्यवधान न हो। 13 फरवरी को भी पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी।
विज्ञापन
15 फरवरी को मतदान संपन्न होने के बाद जब पोलिंग पार्टियों की वापसी होगी। सभी ईवीएम को जिला मुख्यालय में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बने स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। कुछ पोलिंग पार्टियों की वापसी 16 फरवरी की शाम तक होगी। इन सारी सूचनाओं को एकत्र करने का काम नियंत्रण कक्ष का रहेगा। नियंत्रण कक्ष से ही चुनाव आयोग को सूचनाएं भेजी जाएंगी।
विज्ञापन