फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   12-hour off-road Munsyari Jauljibi

मुनस्यारी-जौलजीबी सड़क 12 घंटे बंद

Mon, 01 Aug 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 01 Aug 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
12-hour off-road Munsyari Jauljibi
मुनस्यारी-जौलजीबी सड़क 12 घंटे बंद - फोटो : अमर उजाला
सातशिलिंग-थल मार्ग पर बीसाबजेड़ से थोड़ा आगे भारी मलबा गिरने से सोमवार को यातायात बंद हो गया। दोनों तरफ से कई वाहन बीसाबजेड़ में फंस गए। थल, बेड़ीनाग, क्वीटी, नाचनी, मुनस्यारी की तरफ से जिला मुख्यालय को आ रहे वाहनों को देवलथल-कनालीछीना मार्ग से होकर निकलना पड़ा।
विज्ञापन


इसमें उनको 30 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ा। जिला मुख्यालय से थल की तरफ जाने वाले वाहन भी बीसाबजेड़ में पहुंचने के बाद कनालीछीना-देवलथल मार्ग की तरफ लौट गए। सातशिलिंग-थल रोड पर एडीबी की मदद से चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। करीब 50 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद इस रोड की हालत सुधरने के बजाए ज्यादा खराब हो गई है। बरसात में अब तक यह रोड दस बार बंद हो गई है। रोड कटिंग के दौरान निकल रहे मलबे से कई गांव खतरे की जद में आ गए हैं।  रविवार रात करीब 12 बजे से बंद इस रोड पर पूरे दिन यातायात शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन


उधर, मुनस्यारी-जौलजीबी मार्ग भी सोमवार को पूरे 12 घंटे तक बंद रहा। घिंघरानी और भदेली के पास भारी मलबा गिरने से वाहनों की आवाजाही दोपहर 12 बजे तक बंद रही। इस सड़क की देखरेख बीआरओ करता है। बीआरओ ने भी इस सड़क के चौड़ीकरण का काम शुरू किया है। चौड़ीकरण के समय मानकों का ध्यान न रखने से गंभीर समस्या खड़ी हो रही है। पिथौरागढ़-तवाघाट रोड पर आज आमतौर पर यातायात सामान्य रहा। जिन स्थानों पर पिछले दिनों मलबा गिरा था, उसे हटाने का काम शुरू किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



कैलास मानसरोवर मार्ग  बंद
कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद है। तवाघाट से नारायणआश्रम जाने वाली सड़क बंद होने से सोमवार को 13वें दल के सदस्यों को मांगती होते हुए सिर्खा भेजा गया। तवाघाट से मांगती तक सड़क ठीक है। यात्राधिकारी डीएस बिष्ट ने बताया कि नारायणआश्रम रोड पर वाहनों का संचालन नहीं हो रहा है। इसलिए पिछले तीन दलों को तवाघाट से मांगती के रास्ते भेजा गया। सिर्खा से गाला और बूंदी के बीच अब बरसाती नाले उफान पर हैं। इन नालों में यात्रियों को पार कराने के लिए एसडीआरएफ, आईटीबीपी के जवान तैनात किए गए हैं।
.
डीडीहाट में हो गई 60 एमएम बारिश
डीडीहाट। डीडीहाट में रविवार की रात मूसलाधार बारिश हुई। डीडीहाट में 60.7 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। मुनस्यारी में 29 और धारचूला में 46.6 एमएम बारिश हुई। जिला मुख्यालय में पिछले 24 घंटे में मात्र 2 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश का क्रम जारी रहने का संकेत दिया है।


नदियों का जल स्तर भी बढ़ा
पिथौरागढ़। जिले में सभी नदियां उफान पर हैं। महाकाली का जलस्तर सोमवार को 888.9 मीटर नापा गया। महाकाली में खतरे का निशान 890 मीटर पर लगा है। गोरी का जलस्तर सोमवार को 605.2 मीटर रहा। गोरी में खतरे का निशान 607.8 मीटर पर है। सरयू का जलस्तर 447.2 मीटर रहा। सरयू में खतरे का निशान 453 मीटर पर है। अन्य छोटी नदियां और नालों का प्रवाह भी बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed