{"_id":"5c2e3f1ebdec2256bc429c9d","slug":"11546534686-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवागंतुक जिलाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवागंतुक जिलाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण किया
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नवागंतुक डीएम विजय कुमार जोगदांडे ने बृहस्पतिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कलक्ट्रेट के सभी पटलों का निरीक्षण कर पटल प्रभारियों से विभिन्न जानकारियां ली और जरूरी निर्देश दिए। नवागंतुक डीएम ने राजस्व संबंधी विभिन्न जानकारी भी ली।
उन्होंने कोषागार में मुख्य कोषाधिकारी पंकज शुक्ला से कोषागार के संबंध में भी आवश्यक जानकारी ली। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी नवागंतुक डीएम से मुलाकात कर अपने-अपने विभागों से संबंधित जानकारी दी। नवागंतुक डीएम के पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट पहुंचने पर अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल ने स्वागत किया। नवागंतुक डीएम को पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ आनर देकर सलामी दी गई।
इस दौरान एसडीएम सदर एसके पांडेय, प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय वरुण अग्रवाल, उपकोषाधिकारी हरिकृष्णा, डीडीओ गोपाल गोस्वामी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विद्यासागर कापड़ी आदि उपस्थित थे।