फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   खेलकूद प्रतियोगिता में रहा राइंका गोरंगचौड़ का दबदबा

खेलकूद प्रतियोगिता में रहा राइंका गोरंगचौड़ का दबदबा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता में रहा राइंका गोरंगचौड़ का दबदबा
पिथौरागढ़। राइंका गोरंगचौड़ में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में न्याय पंचायत मझेड़ा के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों के 14 वर्ष तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। 100 मीटर दौड़ में राउमावि मोस्टामानू के रोहित कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 100 और 400 मीटर की दौड़ में राइंका गोरंगचौड़ की बालिकाओं का दबदबा रहा। पीटीए अध्यक्ष लीलांबर गुरुरानी, प्रधानाचार्य भूपेंद्र बाफिला ने विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन


केएनयूराइंका पिथौरागढ़ में आयोजित न्याय पंचायत गणकोट की खेलकूद प्रतियोगिताओं का उद्घाटन पीटीए अध्यक्ष गोपाल दत्त ओझा, प्रधानाचार्य प्रकाश पंत, संकुल समन्वयक प्यारे लाल ने किया। बालक, बालिकाओं की 100 मी. दौड़ में क्षितिज, स्नेहा, 400 मी. में विमल उपाध्याय, कविता रावत प्रथम रहे। बालकों की कबड्डी में सोरवैली स्कूल, बालिकाओं में जीजीआईसी प्रथम स्थान पर रहा।
विज्ञापन


राइंका मुवानी में रंगारंग कार्यक्रम के साथ खेल महाकुंभ हुआ। खेलों के अंडर14 आयु वर्ग में प्रावि बोक्टा, सूनी, भंडारीगांव, मुवानी, हिमा जूनियर हाईस्कूल, प्रगति पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, शेर सिंह सरस्वती विहार ने प्रतिभाग किया। खो-खो बालक-बालिका वर्ग में पीपलतड़ की टीम प्रथम रही। कबड्डी में मायल पिलखी की टीम प्रथम रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ पीटीए अध्यक्ष अमरजीत राम और समापन गंभीर सिंह कठायत ने किया। प्रधानाचार्य राजेंद्र बोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडी तिवारी राइंका गुरना में खेलकूद महाकुंभ का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी भट्ट ने किया। 100 मी.दौड़ में योगेश जोशी और श्वेता, 400 मी. में रीना प्रथम रहे। खो-खो के बालक-बालिका वर्ग में क्रमश: राइंका गुरना और भल्या प्रावि को पहला स्थान मिला। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनमोहन कर्नाटक सहित सभी शिक्षक मौजूद थे।


न्याय पंचायत बड़ाबे में आयोजित खेल महाकुंभ का शुभारंभ राइंका बड़ाबे के एसएमसी अध्यक्ष गिरीश जोशी और प्रधानाचार्य आईडी पांडेय ने किया। प्रतियोगिता में तोली, धारी, सेल ग्यालपानी, सिलिंग्या, ओखल, बड़ाबे के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed