फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   विवेकानंद के प्रतिभागी सबसे तेज दौड़े

विवेकानंद के प्रतिभागी सबसे तेज दौड़े

Tue, 16 Oct 2018 10:41 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
विवेकानंद के प्रतिभागी सबसे तेज दौड़े
पिथौरागढ़। केएनयू राइंका में विण ब्लॉक की क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। पहले दिन विभिन्न वर्गों की दौड़ में विवेकानंद इंटर कॉलेज के खिलाड़ी छाए रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अंजू लुंठी ने बैंड धुन के बीच मार्च पास्ट की सलामी लेने के बाद किया। छात्राओं ने स्वागत गीत और वंदना पेश की। अंडर-14 बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में विवेकानंद के प्रियांशु, हिमालया के शुभम, मल्लिकार्जुन के प्रेम और बालिका वर्ग में राबाइंका की कविता, इसी स्कूल की अंजलि, ऐंचोली की सरिता ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन


अंडर-17 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में विवेकानंद के हिमांशु, गुरना के हिमांशु, गोरंगचौड़ के नितिन सिंह, बालिका में राबाइंका की माया, इसी स्कूल की ममता, ऐंचोली की विनीता, मानस एकेडमी की मानसी ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-19 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में विवेकानंद के उपदेश लाल, हिमालया के करन सिंह, चमाली के सूरज, बालिका वर्ग में राइंका की जया, रोड़ीपाली की सपना, राबाइंका की रेखा ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर बीईओ गणेश ज्याला, ब्लॉक खेल समन्वयक भुवन उप्रेती, प्रवीण रावल, भाष्करानंद जोशी, भूपेंद्र चौहान, नितिन उप्रेती, निर्मल भट्ट, योगेश जोशी, जितेंद्र वल्दिया, दिनेश पाटनी, त्रिभुवन कन्याल, पुष्पेश पाठक, मनोज ठाकुर, दीपेंद्र बोहरा, भूपेंद्र डसीला, हरीश पंत, मुकेश उपाध्याय, संजय गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed