{"_id":"5bbb909f867a55285049534d","slug":"11539018911-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचेश्वर से उतरकाशी तक निकलेगी जनसंवाद यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचेश्वर से उतरकाशी तक निकलेगी जनसंवाद यात्रा
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। स्थायी राजधानी गैरसैंण संघर्ष समिति की ओर से जन संवाद यात्रा 10 अक्तूबर को पंचेश्वर से शुरू होगी। यात्रा का समापन 25 अक्तूबर को उत्तरकाशी में होगा। इस यात्रा के दौरान उत्तराखंड राज्य से जुड़े तमाम मुद्दों को लेकर जनता से बातचीत कर अभियान से जोड़ा जाएगा।
यात्रा के संयोजक चारु तिवारी ने बताया कि राज्य आज भी विकास को तरस रहा है। पिछले 18 सालों में सरकारों की जन विरोधी नीतियों के कारण प्रदेश का विकास नहीं होने दिया। पहाड़ के गांव लगातार खाली हो रहे हैं। सरकारी अस्पतालों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारियां की जा रही हैं।
राज्य की जमीनों को बचाने के लिए धारा 371 और हिमाचल की तर्ज पर भूमि कानून की धारा 18 को लागू किया जाय, उत्तराखंड की जमीनों की पैमाइश कर ठोस भू प्रबंधन कानून बनाया जाय, प्राकृतिक संसाधनों पर पहला हक स्थानीय लोगों को मिले, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए नीति बने, स्कूलों और अस्पतालों को पीपीपी मोड में देने का काम शीघ्र बंद हो, उत्तराखंड को माफियामुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की मांग की जा रही है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर यात्रा के दौरान आम जनता, बुद्धिजीवी वर्ग, युवाओं, महिलाओें से बातचीत की जाएगी।