फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ईंधन नहीं मिलने से आपातकालीन सेवा के 15 वाहन खड़े

ईंधन नहीं मिलने से आपातकालीन सेवा के 15 वाहन खड़े

Sun, 07 Oct 2018 10:29 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
ईंधन नहीं मिलने से आपातकालीन सेवा के 15 वाहन खड़े
पिथौरागढ़। ईंधन नहीं मिलने से जिले में 108 एंबुलेंस और खुशियों की सवारी के 15 वाहन अब भी खड़े हैं। इससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिले में इस समय 108 और खुशियों की सवारी के 18 वाहन हैं। इनमें से केवल तीन ही चल रही हैं। एक पखवाड़े से ईंधन नहीं मिलने के कारण पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय सहित कनालीछीना, डीडीहाट, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग और थल में आपातकालीन 108 सेवा लड़खड़ाई हुई है। थल में खुशियों की सवारी को रविवार को ईंधन मिला है, जबकि 108 का संचालन लंबे समय से बंद है।

इस समय केवल धारचूला में 108 और खुशियों की सवारी चल रहे हैं। जिला मुख्यालय में तैनात रहने वाली दो 108 और खुशियों की सवारियां चार दिनों से खड़ी हैं। एक खुशियों की सवारी में रविवार को सीएमओ की ओर से 2500 रुपये का चेक देने के बाद ईंधन भरा गया। यह वाहन सोमवार को अल्मोड़ा में आयोजित स्कूल हेल्थ प्रोग्राम में संचालित होगा।
विज्ञापन


वाहनों में ईंधन नहीं होने से गरीब जनता परेशान है। लोगों को आपातकाल में वाहन बुकिंग पर ले जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। जिला कोआर्डिनेटर प्रमोद भट्ट ने बताया कि सोमवार को ईंधन मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed