फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पंचेश्वर बांध से बढ़ेगा पलायन : टम्टा

पंचेश्वर बांध से बढ़ेगा पलायन : टम्टा

Fri, 17 Aug 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
पंचेश्वर बांध से बढ़ेगा पलायन : टम्टा
अस्कोट (पिथौरागढ़)। राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा का कहना था कि बांध से पलायन बढ़ेगा। ऐतिहासिक विरासतें डूब जाएंगी। सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।
विज्ञापन


टम्टा ने अस्कोट, बैड़ा, बगड़ीहाट, तीतरी, सांवलीसेरा, ड्योड़ा, ओगला, नारायणनगर, चर्मा, कनालीछीना क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को पंचेश्वर बांध के खतरों से अवगत कराया। कहा कि बांध से पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत के 134 गांव प्रभावित हो रहे हैं। सरकार इन गांवों को कहां बसाएगी, इस पर स्थिति साफ नहीं की जा रही है। जीएसटी से छोटे व्यवसाय चौपट हो गए हैं। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से राशन बंद कर दिया गया है। सरकार पहाड़ की रेल लाइनों पर बात नहीं कर रही है। पहाड़ के विकास के लिए रेल लाइन जरूरी है। गैरसैंण राजधानी पर भाजपा का रुख साफ नहीं है।
विज्ञापन


राज्यसभा सदस्य टम्टा ने अस्कोट जीआईसी में शौचालय के लिए दो लाख रुपये, बगड़ीहाट इंटर कॉलेज में शौचालय के लिए दो लाख, कनालीछीना इंटर कॉलेज में फर्नीचर के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। विद्यालय प्रबंध समितियों ने टम्टा का आभार जताया। कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रदीप पाल ने डबल इंजन की सरकार को फेल बताया। इस दौरान आनंद बल्लभ ओझा, हरीश उपाध्याय, त्रिलोक सिंह बिष्ट, टिकेंद्र पाल, खीम सिंह लुंठी, मनोज लुंठी, तरुण पाल, बृजमोहन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed