फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   शव अधजला छोड़ने को लेकर फैला रोष

शव अधजला छोड़ने को लेकर फैला रोष

Fri, 17 Aug 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
शव अधजला छोड़ने को लेकर फैला रोष
पिथौरागढ़। नगर के रंधौला श्मशान में अधजले शव छोड़ जाने को लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष फैल गया। लोगों ने अधजले शव छोड़ जाने वाले तत्वों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस और नगरपालिका के लोगों ने मौके पर पहुंच कर अधजले शव को दफना दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को लोगों ने कुत्तों को अधजली चिता में से मांस खाते हुआ देखा। कुत्ते मांस के लोथड़ों को आबादी में लाने लगे। इसे देखकर लोगों में रोष फैल गया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे लोगों ने अधजला शव छोड़ने के खिलाफ रोष प्रकट किया। बोहरा ने मामले की जानकारी कोतवाली के साथ ही नगरपालिका को दी।
विज्ञापन


कोतवाल ध्यान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नगरपालिका कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। बोहरा के साथ ही स्थानीय लोगों ने अधजला शव छोड़ जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि अधजला शव छोड़ जाने से इलाके में महिलाएं और बच्चे डर रहे हैं। इलाके में गंदगी फैल रही है। शव को अधजला छोड़ जाने वाले तत्वो के खिलाफ मुकदमा कायम होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बोहरा ने कहा कि इस मामले में स्थानीय लोगों के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात की जाएगी। बताया गया कि शव दो दिन पूर्व श्मशान में जलाया गया था। कोतवाल ध्यान सिंह ने कहा कि मामले का पता लगाया जा रहा है। नगरपालिका की टीम ने शव के अधजले हिस्से को दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed