{"_id":"5af32e834f1c1be2798b89af","slug":"11525886595-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौते पर माने कुमंविनि कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समझौते पर माने कुमंविनि कर्मी
Updated Wed, 09 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। प्रबंधन से हुए समझौते के बाद कुमाऊं मंडल विकास निगम कर्मचारी फिलहाल मान गए हैं। इसके साथ ही महासंघ ने आंदोलन 31 मई तक स्थगित कर दिया है।
महासंघ अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने नैनीताल में प्रबंध निदेशक से हुई वार्ता का हवाला देते हुए बताया कि निगम प्रशासन ने संविदा कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने, वरीयता सूची बनाने, 15 मई से पूर्व विभागीय प्रमोशन का कोटा भरने, छठे वेतनमान का लाभ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के वेतन के एरियर का भुगतान करने संबंधी मांग पर लिखित समझौता हुआ है। प्रबंध निदेशक ने कर्मचारियों की मांगें जल्द से जल्द पूरी करने का भरोसा दिलाया है।
गुरुरानी ने कहा कि यदि 31 मई तक मांगें पूरी नहीं हुई तो महासंघ फिर से आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान गोविंद मेहता, गणेश लाल साह, गुमान सिंह कुमरिया, प्रकाश उनियाल महेश राजपाल, चंद्र लाल साह, दिनेश सांगुड़ी, पूरन जोशी, मंजुल सनवाल आदि थे।