{"_id":"5ae20dbb4f1c1be2798b6627","slug":"11524764091-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल सीमा पर मानव तस्करी पर लगेगी लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल सीमा पर मानव तस्करी पर लगेगी लगाम
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल सीमा पर मानव तस्करी और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाई जाएगी। दोनों देशों की सुरक्षा के लिए मिलकर प्रयास किए जाएंगे। यह निर्णय नेपाल पुलिस, एसएसबी और नेपाल कस्टम के अधिकारियों के बीच हुई समन्वय बैठक में लिया गया।
बृहस्पतिवार को झूलाघाट में एसएसबी पंचम वाहिनी के एफ कार्यालय में हुई बैठक में कहा गया कि आपसी सहयोग से दोनों देशों के रिश्तों में प्रगाढ़ता आ सकेगी। मानव तस्करी रोकने के लिए दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल बैठाने पर जोर दिया। अवैध खनन और तस्करी को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।
बैठक में एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट माधव चंद्र घोष, निरीक्षक चतुर सिंह, उप निरीक्षक प्रताप सिंह नेपाल पुलिस के निरीक्षक कांतिराज जोशी, उप निरीक्षक चक्र देव पांडेय और कस्टम निरीक्षक दत्ता राम बड़ू मौजूद थे।