फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा ठप

बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा ठप

Wed, 04 Apr 2018 10:36 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा ठप
गंगोलीहाट/झूलाघाट (पिथौरागढ़)। मंगलवार रात आए अंधड़ के बाद गंगोलीहाट में भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की इंटरनेट सेवा बाधित हो गई। इससे क्षेत्र के ब्राडबैंड कनेक्शन ठप हो गए। बैंक और पोस्टआफिस में बुधवार सुबह से ही कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन


इसके चलते दूरदराज से आए लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, झूलाघाट के मजीरकांडा टावर में बिजली नहीं होने से मोबाइल सेवा बाधित रही। नेपाल सीमा से लगे गांवों के अलावा एसएसबी, पुलिस और खुफिया एजेंसी के कर्मचारियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


गंगोलीहाट में अंधड़ से बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा बाधित हो गई। बुधवार सुबह से ही अल्मोड़ा अर्बन बैंक, यूनियन बैंक, पोस्ट आफिस, ब्लॉक कार्यालय, बिजली विभाग और गैस गोदाम में कामकाज ठप हो गया। इसके अलावा साइबर कैफे संचालकों को भी दिक्कत उठानी पड़ी। बीएसएनएल के अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार रात गंगोलीहाट और बेड़ीनाग के बीच ओएफसी में तकनीकी खराबी आ गई। जिस वजह से यहां इंटरनेट सेवा बाधित हुई है। उनका कहना है कि डीडीहाट से पहुंची टीम ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झूलाघाट के मजीरकांडा टावर में मंगलवार रात से बिजली गुल हो गई। इस वजह से करीब साढ़े तीन हजार उपभोक्ताओं के मोबाइल ठप हो गए। झूलाघाट, गौड़ीहाट, मजीरकांडा, कानड़ी, सीमू, बलतड़, जुलगांव और रजूड़ा समेत कई गांवों में मोबाइल सेवा बंद हो गई। बीएसएनएल के उप मंडलीय अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि मजीरकांडा टावर में मंगलवार रात बिजली गुल होने से टावर ने काम करना बंद कर दिया। टावर में खराब पड़े जेनरेटर को ठीक करने के लिए टीम भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed