{"_id":"5ab294c94f1c1baa758b6a1d","slug":"11521652937-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख के पदों पर महिलाओं की आधे से अधिक भागीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख के पदों पर महिलाओं की आधे से अधिक भागीदारी
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। धारचूला में बने ताजा समीकरणों के बाद ब्लॉक प्रमुख के पदों पर आधी आबादी की हिस्सेदारी आधे से अधिक होने जा रही है। धारचूला में निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता तय कर चुकीं भाजपा समर्थित राधा देवी बुधवार को निर्वाचित घोषित हो गई हैं। इसी के साथ जिले में ब्लॉक प्रमुखों के 8 में से 5 पदों पर महिलाओं का कब्जा हो गया है।
वर्ष 2014 में हुए चुनाव में विण, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग की सीट महिला और डीडीहाट की सीट अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित थी। धारचूला की सीट अनुसूचित जनजाति, मूनाकोट की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी। आठ सीटों पर महिलाओं को बराबर भागीदारी मिली।
जिला मुख्यालय के विण विकासखंड में अंजू लुंठी, गंगोलीहाट में गंगा बिष्ट, बेड़ीनाग में रेखा भंडारी, डीडीहाट में जयंती देवी ब्लॉक प्रमुख पद पर काबिज हैं। धारचूला में बने नए समीकरणों ने महिलाओं का पलड़ा भारी कर दिया है। राधा देवी जिले की पांचवीं महिला ब्लॉक प्रमुख के रूप में काबिज हुई हैं, जबकि मूनाकोट, कनालीछीना और मुनस्यारी विकासखंडों की कमान पुरुषों के हाथ में है।
विज्ञापन
बता दें कि धारचूला के ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के चलते पदमुक्त हो गए थे। रिक्त सीट पर 19 मार्च को क्षेत्र पंचायत सदस्य राधा देवी और उनके पति क्षेत्र पंचायत सदस्य रुकुम सिंह बिष्ट ने पर्चा भरा। वर्ष 2014 के चुनाव में रुकुम सिंह को हराकर नेत्र सिंह कुंवर ब्लॉक प्रमुख बने थे।
अन्य किसी के पर्चा दाखिल नहीं करने और 20 मार्च को राधा देवी के नाम वापस लेने के कयासों के बीच रुकुम सिंह बिष्ट का ब्लॉक प्रमुख बनना तय माना जा रहा था, लेकिन बुधवार को रुकुम सिंह बिष्ट ने नाम वापस ले लिया। राधा देवी दो बार सुवा ग्राम पंचायत की प्रधान रह चुकी हैं। हालांकि उनके पास मात्र एक साल का समय काम करने के लिए है।
दांव का अंत तक नहीं चला पता
भाजपा नेतृत्व की ओर से लिए गए इस फैसले की भनक गिनेचुने लोगों के सिवा किसी को नहीं थी। रुकुम के नाम वापस लेने की सूचना मिलने के बाद भाजपा की रणनीति पर लोग चर्चा करते दिखे। बुधवार को भी इस दांव की चर्चा जिलेभर में होती रही। भाजपा ने एक तीर से कई निशाने साधे हैं। सामान्य सीट पर महिला को कमान सौंपकर महिलाओं को संदेश यह देने का काम किया है कि पार्टी महिलाओं को तवज्जो देती है।