{"_id":"5a9ecc794f1c1b0d658b5eb5","slug":"11520356473-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईओ ने बोर्ड परीक्षाओं का जायजा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईओ ने बोर्ड परीक्षाओं का जायजा लिया
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। मुख्य शिक्षा अधिकारी वीपी सिमल्टी ने गंगोलीहाट विकासखंड के डम्डे, राजकीय इंटर कॉलेज दुबौला, भूलीगांव और गंगोलीहाट स्कूलों का निरीक्षण कर बोर्ड परीक्षाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों को व्यवस्थित ढंग से परीक्षाएं संपन्न कराने के निर्देश दिए।
सिमल्टी ने कहा कि नकल विहीन परीक्षा कराने की पुख्ता व्यवस्था की गई है। जिला स्तर पर चार टीमों का गठन किया गया है। एक टीम में स्वयं वह हैं। जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक, बेसिक और डायट के प्राचार्य के नेतृत्व में तीन अन्य टीमें बनाई गई हैं। चारों टीमें परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण कर रही हैं। इस दौरान खंड शिक्षाधिकारी किशोर पंत, पूरन द्विवेदी, नीतू पुनेठा, विक्रम दिगारी, प्रकाश रावल आदि मौजूद थे।