{"_id":"5a92f1df4f1c1bb2208bb318","slug":"11519579615-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम संविदा कर्मियों का नियमितीकरण होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम संविदा कर्मियों का नियमितीकरण होगा
Updated Sun, 25 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। कुमाऊं मंडल विकास निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने बताया कि निगम प्रशासन के साथ हुई बैठक में वरीयता सूची में शामिल तीन संविदा कर्मियों को एक सप्ताह के भीतर नियमित करने का आश्वासन मिला है। संविदा कर्मियों का वेतन बढ़ाने, पदोन्नति करने, पदनाम देने के साथ ही छठे वेतनमान और 2800 ग्रेड पे के एरियर का भुगतान 15 दिनों के भीतर करने पर सहमति बनी है।
गुरुरानी ने कहा कि निगम प्रशासन आश्वासन पर अमल नहीं करता है तो आंदोलन किया जाएगा। 24 फरवरी को नैनीताल में हुई वार्ता में महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश लाल साह, दयाल सिंह रावत, गुमान सिंह घुमटिया, प्रकाश चंदोला, महेश कांडपाल, गोविंद मेहता, प्रकाश उनियाल, चंदलाल साह आदि मौजूद थे।