{"_id":"5a89b2ef4f1c1bf17b8b7f3d","slug":"11518973679-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक अदालत में 78 मामलों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक अदालत में 78 मामलों का निस्तारण
Updated Sun, 18 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित लोक अदालत में 78 मामलों का निस्तारण कर 48400 रुपये जुर्माना वसूला गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट पिथौरागढ़ नेहा कय्यूम ने एमबी एक्ट के 28, आबकारी अधिनियम के 2 और बाट माप अधिनियम के एक मामले का निस्तारण कर 19100 रुपये जुर्माना वसूला।
सिविल जज जूनियर डिवीजन/न्यायिक मजिस्ट्रेट पिथौरागढ़ अकरम अली ने एमबी एक्ट के 37 मामलों का निस्तारण कर 5100 रुपये जुर्माना वसूला। सिविल जज जूनियर डिवीजन/न्यायिक मजिस्ट्रेट डीडीहाट रवि रंजन ने एमबी एक्ट के 5, आबकारी अधिनियम के 4 मामलों का निस्तारण कर 24200 रुपये जुर्माना वसूला। उन्होंने एक मामले में अंतिम आख्या स्वीकार कर मामले का निस्तारण किया। लोक अदालत के संचालन में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायालय के कर्मचारियों ने सहयोग दिया।