फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   कार दुर्घटना में एक ही परिवार के चार घायल

कार दुर्घटना में एक ही परिवार के चार घायल

Sun, 07 Jan 2018 11:13 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
कार दुर्घटना में एक ही परिवार के चार घायल
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-टनकपुर मार्ग पर गुरना मंदिर से थोड़ा आगे रविवार दोपहर में हुई कार दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। यह लोग कार से खटीमा की तरफ जा रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 आपात वाहन, पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को जिला अस्पताल भर्ती करा दिया है। सभी की हालत सामान्य बताई गई है।
विज्ञापन


कोतवाल ध्यान सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे पिथौरागढ़ से टनकपुर जा रही ऑल्टो कार (यूए 05-2980) गुरना मंदिर से थोड़ा आगे असंतुलित होकर करीब 20 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में रई निवासी गोविंद सिंह (37) पुत्र कृष्ण सिंह, उनकी पत्नी सुनीता देवी (30), बेटी मोनिका (9) और बेटा प्रभात (4) सवार थे। उस मार्ग से जा रहे वाहन चालकों ने घटना की सूचना पुलिस और 108 आपात वाहन को दी। घायलों को आपात वाहन से जिला अस्पताल लाया गया है। घायलों को ज्यादा गंभीर चोट नहीं है।
विज्ञापन


वाहन खाई में गिरा, हेल्पर घायल
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला-तवाघाट मार्ग पर तपोवन के पास रविवार अपरान्ह करीब दो बजे पिकप वाहन (यूके 05-सीए-1160) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते ही चालक भूपेंद्र सिंह फरार हो गया। पिकप में सवार हेल्पर करम राम (30) पुत्र जसराम निवासी कालिका वाहन के साथ ही 30 मीटर गहरी खाई में गिर गया। उसे 108 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। पुलिस उपनिरीक्षक नरेंद्र अधिकारी ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed