{"_id":"59f8af504f1c1b69678b8583","slug":"11509470032-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में दूसरे दिन भी उड़े सेना के हेलीकॉप्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में दूसरे दिन भी उड़े सेना के हेलीकॉप्टर
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में सेना के हेलीकॉप्टरों ने मंगलवार को दूसरे दिन भी अभ्यास किया। मंगलवार शाम करीब 6.40 बजे सेना के दो हेलीकॉप्टर ने एक साथ उड़ान भरी। कुछ देर पिथौरागढ़ के आसमान पर चक्कर काटने के बाद वह बरेली को निकल गए। बताया गया कि अभ्यास के लिए यह हेलीकॉप्टर सुबह दस बजे यहां पहुंच गए थे, जबकि अभ्यास शाम से शुरू किया गया।
पिथौरागढ़ नगर और नैनीसैनी हवाईपट्टी के आसपास सेना के हेलीकॉप्टर सोमवार रात 12 बजे तक उड़ते रहे। सूत्रों का कहना है कि यह रुटीन अभ्यास था। जिसे हर वर्ष किसी निर्धारित स्थान पर किया जाता है। देर रात तक हेलीकाप्टरों के उड़ान भरने के कारण लोग संशय में आ गए। लोगों ने बताया कि रात में दो हेलीकॉप्टर एक साथ उड़ते देखे गए। बीच-बीच में एक हेलीकॉप्टर यहां से बरेली को जा रहा था। अभ्यास का यह क्रम शाम 6.30 बजे से शुरू हुआ और रात 12 बजे तक चलता रहा।
सेना के स्थानीय अधिकारियों ने इस बारे में कोई जानकारी देने से इनकार किया। अलबत्ता पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने रात के समय हेलीकॉप्टर उड़ने की जानकारी मिलने के बाद कोतवाल एनबी भट्ट को नैनीसैनी हवाईपट्टी भेजा था। वहां से जानकारी मिली कि सेना के अभ्यास के तहत यह हेलीकॉप्टर उड़ाए जा रहे हैं। बताया गया कि पर्वतीय अंचल में रात के समय हेलीकॉप्टर नहीं उड़ाए जाते, लेकिन खास परिस्थिति और अभ्यास के समय सेना रात में भी हेलीकॉप्टर उड़ा सकती है।