फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल में मनाया स्थापना दिवस

जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल में मनाया स्थापना दिवस

Mon, 16 Oct 2017 11:27 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल में मनाया स्थापना दिवस

विज्ञापन
पिथौरागढ़। जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल का 22वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ खेल दिवस के रूप में मनाया गया। विद्यालय के संस्थापक जनरल बीसी जोशी को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

मुख्य अतिथि एपीएस के चेयरमैन ब्रिगेडियर रंजन मलिक को विद्यार्थियों ने मार्चपास्ट कर सलामी दी। ब्रिगेडियर मलिक ने विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष पंवार द्वारा प्रस्तुत विद्यालय की वार्षिक प्रगति आख्या पर संतोष प्रकट करते हुए कहा कि यह उपलब्धियां हमारे लिए मील का पत्थर साबित होंगी, लेकिन हमें और आगे बढ़कर नए कीर्तिमान स्थापित करने होंगे। इस दौरान विभिन्न क्लबों के विद्यार्थियों ने मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई। संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, वंदना प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने योग, मार्शल आर्ट, व्यायाम और घुड़सवारी के करतब दिखाकर मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। मुख्य अतिथि ने मेधावी विद्यार्थी आनंद तिवारी, योगेश शाह, कुनाल देव, राहुल आर्या, राहुल खर्कवाल, मनमोहन जयसवाल, आसिफ रजा, आदित्य रौनियार, विनीता सुतेड़ी, ज्योतिष कुमार झा, आशीष खनका, कुलदीप नाथ, जतिन धामी, शुभम पांडेय, आकांक्षा बिष्ट, मुकेश शाह को स्कॉलर ब्लेजर से सम्मानित किया।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त विगत तीन वर्षों से लगातार 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले 43 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक बलवीर सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन सुहाना नगरकोटी, आकांक्षा बिष्ट, धृति राघव ने किया। ललित मोहन तिवारी, नागेंद्र शुक्ल, हरीश खोलिया, रामकृष्ण घोष, ज्योति पंत, नीलम कोठारी को शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए नकद पारितोषिक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed