{"_id":"59b2d4a34f1c1be47f8b5359","slug":"11504892067-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल लांस नायक का लखनऊ में निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल लांस नायक का लखनऊ में निधन
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जम्मू-कश्मीर के लेह में दो माह पहले पेट्रोलिंग के दौरान गिरने से घायल हुए 21 कुमाऊं के लांस नायक गोविंद चंद (35) का शुक्रवार को लखनऊ के कमांड हास्पिटल में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर लखनऊ से उनके गांव मूनाकोट लाया जा रहा है। शनिवार सुबह 9.30 बजे झूलाघाट में महाकाली के किनारे पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सेना के सूत्रों के अनुसार लांस नायक गोविंद चंद के कमर में गिरने से गंभीर चोट आ गई थी। कुछ दिनों तक उनका श्रीनगर अस्पताल में इलाज चला। बाद में उनको घर के नजदीक पिथौरागढ़ सेना अस्पताल भेजा गया, ताकि यहां पर सही ढंग से देखरेख हो सके, लेकिन यहां पर उनकी तबियत बिगड़ने पर उनको पिछले हफ्ते सेना के कमांड हॉस्पिटल लखनऊ ले जाया गया था, जहां शुक्रवार सुबह उनका लखनऊ में निधन हो गया।
सेना के अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ से पार्थिव शरीर लेकर सेना के जवान पिथौरागढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। पार्थिव शरीर को पहले मूनाकोट गांव ले जाया जाएगा। वहां से अंतिम संस्कार के लिए शनिवार सुबह झूलाघाट ले जाया जाएगा। बताया गया है कि दिवंगत लांस नायक के दो छोटे बच्चे हैं। पत्नी सुनीता चंद इस खबर को सुनने के बाद बेहोश पड़ी हैं। पूरे गांव में लोग शोक में डूबे हुए हैं।