{"_id":"5cc9eda9bdec2207334c25a1","slug":"111556737449-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालिका की खस्ताहाल संचार व्यवस्था का मामला उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालिका की खस्ताहाल संचार व्यवस्था का मामला उठाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। स्थानीय लोगों ने कालिका क्षेत्र में खस्ताहाल बीएसएनएल की संचार सेवा को लेकर जिलाधिकारी को पत्र भेजा है।
इन लोगों ने संचार व्यवस्था में सुधार न आने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा है कि कालिका क्षेत्र में कभी भी बीएसएनएल की संचार सेवा ठीक नहीं रहती। कहीं भी फोन नहीं लगता। बिजली न होने पर संचार सेवा ठप हो जाती है। कई बार बीएसएनएल के अधिकारियों के सामने बदहाल संचार सेवा का मामला उठाया जा चुका है लेकिन सेवा में सुधार नहीं किया जा रहा है। कहा है कि सीमांत क्षेत्र आपदाग्रस्त क्षेत्र है। आपातकाल में भी फोन सेवा काम नहीं करती है। जिससे सूचनाओं के आदान-प्रदान में दिक्कत आती है। इन लोगों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर संचार सेवा दुरुस्त कराने की मांग की है। संचार सेवा ठीक न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। ज्ञापन में भूपेश पिंगल, हिमांशु ठगुन्ना, संजय तितियाल, संदीप तितियाल, जितेंद्र ठगुन्ना, लक्की पिंगल, सुरेश भट्ट, रोशन तितियाल, तारा दत्त जोशी, मनीष ठगुन्ना, भरत ठगुन्ना आदि के हस्ताक्षर हैं।