{"_id":"5bb8eebb867a5514bd29aa5d","slug":"111538846395-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुगईआगर तक सड़क नहीं बनी तो आमरण अनशन करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुगईआगर तक सड़क नहीं बनी तो आमरण अनशन करेंगे
Updated Sat, 06 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। दुगईआगर के लोगों ने भराती से दुगईआगर के आदित्य मंदिर तक तीन किमी मार्ग का निर्माण स्वीकृत कराने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सड़क निर्माण शुरू नहीं करने पर धरना-प्रदर्शन और आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी।
जगदीश चंद्र के नेतृत्व में शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि भराड़ी से आदित्य मंदिर तक मार्ग निर्माण के नाम पर उन्हें लंबे समय से ठगा जा रहा है। शासन, प्रशासन की ओर से अब तक मिले आश्वासन कोरे साबित हुए हैं। यातायात सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को आज भी पैदल आवाजाही करनी पड़ती है।
किसी के बीमार होने पर सड़क तक डोली का सहारा होता है। समस्याओं के कारण कई परिवार यहां से जा चुके हैं। ज्ञापन देने वालों में नवीन चंद्र, केशव दत्त, भुवन चंद्र, सुरेश चंद्र, आनंद सिंह, लछम सिंह, हरीश चंद्र, शंकर सिंह, शंकर दत्त जोशी, कमल सिंह, हेमंत आदि शामिल थे।