{"_id":"5b01b4784f1c1bd9408b6bbb","slug":"111526838392-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूलाघाट में लैंडलाइन सेवा भी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूलाघाट में लैंडलाइन सेवा भी ठप
Updated Sun, 20 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल सीमा से लगे कस्बे एवं दर्जनों गांव में मोबाइल के बाद अब लैंडलाइन और ब्रॉडबैंड सेवा ने भी जवाब दे दिया। इससे तीसरे दिन भी क्षेत्र के हजारों उपभोक्ता संचार सेवा से वंचित रहे। संचार सेवा की खराबी के चलते ऑनलाइन सरकारी सेवाओं का काम ठप रहा। वहीं, साइबर कैफे आदि कारोबारी गतिविधियों पर भी असर पड़ा।
रविवार को तीसरे दिन भी क्षेत्र की मोबाइल सेवा ठप रही। इससे क्षेत्र के पांच हजार से अधिक मोबाइल कनेक्शन शोपीस बने रहे। दूसरी ओर मोबाइल सेवा के ठप होने के बाद शनिवार शाम से लैंडलाइन और ब्रॉडबैंड सेवा ने भी जवाब दे दिया। क्षेत्र में सौ से अधिक लैंडलाइन और ब्रॉडबैंड कनेक्शन हैं। सभी संचार सेवाएं ठप होने के बाद क्षेत्रवासियों की मुश्किलें और बढ़ गई। कस्बे और गांवों का शेेष दुनिया से संचार संपर्क पूरी तरह कटा रहा।
बता दें कि शुक्रवार शाम से क्षेत्र में मोबाइल सेवा ठप हो गई थी। तीसरे दिन भी संचार सेवा बहाल नहीं हो पाई। दूरसंचार विभाग के उपमंडलीय अभियंता एचएस मारकाना ने बताया कि तकनीकी दिक्कतों के चलते संचार सेवा बाधित रही। लैंडलाइन और मोबाइल सेवा की बहाली के लिए तकनीकी टीम काम कर रही है। ओएफसी की मरम्मत के बाद शाम के वक्त ब्रॉडबैंड सेवा बहाल हो गई।