{"_id":"5ae8a38f4f1c1b56098b782c","slug":"111525195663-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने पैथोलॉजी लैब का उद्घाटन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने पैथोलॉजी लैब का उद्घाटन किया
Updated Tue, 01 May 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। विधायक मीना गंगोला ने मंगलवार को बेड़ीनाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पैथोलॉजी लैब एवं अन्य सुविधाओं का उद्घाटन किया। विधायक ने अस्पताल में 6 बेड का नया वार्ड बनाने की घोषणा भी की है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. धीरज पाटनी ने बताया कि पैथोलॉजी लैब में सरकारी दरों पर ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, पीलिया, टाइफाइड, मलेरिया, टीएलसी, डीएलसी, ईएसआर, यूरिक एसिड, यूरिया, किडनी, लीवर, आरए फैक्टर आदि जांचें शुरू हो जाएंगी। यहां एचबीएसयू की सुविधा भी मुहैया की गई है, जिसमें नवजात की विभिन्न बीमारियों का उपचार किया जाएगा। इस दौरान डेंटल चेयर का लोकार्पण भी किया गया। विधायक की नए वार्ड की घोषणा के बाद डॉ. पाटनी ने बताया कि अब यहां जनरल वार्ड, पुरुष वार्ड और महिला वार्ड उपलब्ध हो जाएंगे।
विधायक गंगोला ने कहा कि तीन माह के भीतर अस्पताल में एक्सरे मशीन लगा दी जाएगी। इस मौके पर क्षेत्र प्रमुख रेखा भंडारी, समाजसेवक गोपाल दत्त पंत, भाजपा नेता गोकुल गंगोला, महेश पंत, नंदन बाफिला, लाल सिंह कोरंगा आदि मौजूद थे। इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष एनएस रावत ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, बेड़ीनाग के कर्मचारियों को दिसंबर से वेतन नहीं मिलने का मुद्दा उठाया।