{"_id":"5ab68a1c4f1c1b54408b4b42","slug":"111521912348-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभागों के बिल ऑनलाइन होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभागों के बिल ऑनलाइन होंगे
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। अब सरकारी विभागों के खर्च का ब्योरा ऑनलाइन होगा। इससे कामकाज में पारदर्शिता आएगी और खर्च की निगरानी आसान होगी। इस कवायद के तहत जिले में आहरण-वितरण के लिए नया सॉफ्टवेयर लांच करने की तैयारी की जा रही है।
इसी कड़ी में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिले भर के 115 आहरण-वितरण अधिकारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। मुख्य कोषाधिकारी डॉ. पंकज कुमार शुक्ला ने अधिकारियों को नए आईएफएमएस सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान उन्हें ऑनलाइन बिल जमा करने और पास करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
कोषाधिकारी ने बताया कि पहली अप्रैल से वित्त विभाग ने नया साफ्टवेयर लागू करने का फैसला किया है। इसके लागू होने के बाद सभी विभागों के बिल ऑनलाइन लिए जाएंगे। बिलों का निस्तारण भी ऑनलाइन होगा। डीएम सी रविशंकर का कहना है कि नई व्यवस्था से कामकाज में पारदर्शिता और बढ़ेगी। विभागों के खर्च पर नजर रखना भी आसान होगा।
विज्ञापन
अव्यवस्थाओं के बीच दो पाली में हुआ प्रशिक्षण
आहरण-वितरण अधिकारियों की कार्यशाला में प्रशासनिक स्तर पर अव्यवस्थाएं सामने आई। कार्यशाला में 115 अधिकारियों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था, लेकिन सभागार मेें आधे अधिकारियों के बैठने की जगह तक नहीं थी। इसे देखते हुए अधिकारियों को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें प्रशिक्षण की बारी आने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।