फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पव्वाधार सड़क पर किए गए घटिया काम की जांच हो

पव्वाधार सड़क पर किए गए घटिया काम की जांच हो

Fri, 09 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
पव्वाधार सड़क पर किए गए घटिया काम की जांच हो
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट-पव्वाधार सड़क पर छह माह पहले किया गया डामर उखड़ गया है। साथ ही स्क्रबर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। लोगों ने एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजकर इस मामले की शिकायत की है। उन्होंने कार्य की जांच और कार्रवाई न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


लाली वार्ड की नगर पंचायत सभासद किरन पंत, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक चंद्र पंत, मनोज टम्टा, भगवती प्रसाद पाठक, प्रधान गोविंद सिंह खाती, अर्जुन सिंह, उमेश उप्रेती, किशन भंडारी आदि ने शुक्रवार को एसडीएम विवेक प्रकाश के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। कहा कि गंगोलीहाट-पव्वाधार सड़क के चौड़ीकरण और डामरीकरण में मानकों का कतई पालन नहीं किया गया। कार्यदायी संस्था की ओर से सड़क पर किया गया डामर छह महीने के भीतर ही उखड़ गया है।
विज्ञापन


कई स्क्रबर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। लाली में एक स्क्रबर धंस गया है, जो कभी भी ध्वस्त हो सकता है। नगर पंचायत सभासद किरन पंत, प्रधान गोविंद सिंह खाती ने कहा कि सड़क पर हुए काम की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र की जनता को लामबंद कर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed