{"_id":"5aa2be544f1c1bb8758b487a","slug":"111520614996-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालय में ऑनलाइन एवं डिजिटल लर्निंग कार्यशाला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालय में ऑनलाइन एवं डिजिटल लर्निंग कार्यशाला शुरू
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। लक्ष्मण सिंह महर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ में कॉलेज ऑफ टीचर्स एजूकेशन (सीटीई) के तहत ऑनलाइन एवं डिजिटल लर्निंग कार्यशाला शुरू हो गई है। 19 मार्च तक चलने वाली कार्यशाला में कंप्यूटर का आधारभूत ज्ञान, ई-लर्निंग, डिजिटल बैंकिंग, वेब आधारित लर्निंग, ई लाइब्रेरी, ऑनलाइन परीक्षाओं के संचालन, टेली कांफ्रेंसिंग, साइबर सुरक्षा आदि की जानकारी दी जाएगी।
कार्यशाला का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीएस पांगती, मुख्य अतिथि सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर बीके सिंह ने किया। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डा. डीएस पांगती ने कंप्यूटर की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। सीटीई समन्वयक डीबी सिंह ने अतिथियों के साथ ही प्रतिभागियों का स्वागत किया।
सीटीई के सह समन्वयक धर्मेंद्र कुमार मौर्य ने कार्यशाला की कार्ययोजना सामने रखी। बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. एसके आर्य ने सभी का आभार जताया। डॉ. अरुण कुमार के संचालन में हुए उद्घाटन सत्र में डॉ. आरडी जोशी, डॉ. माया जोशी, डॉ. एके सैनी आदि मौजूद थे।