{"_id":"5a6dfe8c4f1c1b90268b6eb6","slug":"111517158028-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खलियाटॉप में दूसरे दिन भी स्कीइंग हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खलियाटॉप में दूसरे दिन भी स्कीइंग हुई
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। खलियाटॉप में रविवार को भी स्कीइंग का प्रशिक्षण जारी रहा। खलियाटॉप घूमने जा रहे पर्यटक ही स्कीइंग का आनंद उठा रहे हैं। खलियाटॉप में अभी इतनी ज्यादा बर्फ है कि अगले कुछ दिनों तक स्कीइंग का प्रशिक्षण बिना किसी बाधा के जारी रखा जा सकता है। यदि फिर से हिमपात हो गया तो स्कीइंग को लंबे समय तक कराने की संभावना बढ़ जाएगी।
मोनाल संस्था स्कीइंग का प्रशिक्षण दे रही है। मोनाल संस्था के सचिव सुरेंद्र पंवार ने बताया कि रविवार को पिथौरागढ़ से खलियाटॉप घूमने आए मनीष जोशी, सौरभ पांडे, निकिता जोशी, बागेश्वर के निखिल साह, आनंद सिंह, महेंद्र सिंह आदि ने स्कीइंग का प्रशिक्षण लिया।
पंवार ने बताया कि अमर उजाला के इंटरनेट संस्करण को पढ़कर मुंबई और बंगलूरू के लोगों ने भी खलियाटॉप आकर स्कीइंग करने की इच्छा जताई है। खलियाटॉप में इस समय तापमान शून्य से पांच डिग्री नीचे रहता है। दिन के समय धूप निकलती है, लेकिन तेज बर्फीली हवा चलने से तापमान में गिरावट रहती है। खलियाटॉप में पर्यटकों के रहने के लिए सीमित आवासीय सुविधा उपलब्ध है। इनमें ठंड से बचाव के सारे इंतजाम हैं। रात में ज्यादा ठंड होने पर अंगीठी जलाई जाती है।
विज्ञापन
वहीं, मुनस्यारी और आसपास के इलाकों में 23 जनवरी की शाम हल्की बर्फबारी हुई थी। यह बर्फ अब पिघल गई है। इस कारण फिलहाल बेटुलीधार में स्कीइंग की तैयारी नहीं की गई है। वैसे ज्यादा हिमपात होने पर बेटुलीधार में मार्च में भी स्कीइंग कराई जा सकती है।