{"_id":"5a68c0e74f1c1b74268b63bc","slug":"111516814567-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का जिला मुख्यालय में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का जिला मुख्यालय में प्रदर्शन
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। कृषि और फसली ऋण माफ नहीं करने से भड़के किसानों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। किसानों ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि ऋण माफ करने के आश्वासन के बीच किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। किसानों ने ऋण माफ न होने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है।
किसान संगठन के अध्यक्ष सुभाष जोशी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे किसानों ने ऋण माफ करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा कि तीन माह पहले किसानों ने 68 दिनों तक जिला मुख्यालय में कृषि और फसली ऋण माफ करने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन किया था।
वित्त मंत्री प्रकाश पंत के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित किया था, लेकिन अब तक किसानों के ऋण माफ नहीं किए गए हैं। बैंक किसानों को वसूली का नोटिस दे रहे हैं। प्रदर्शन में जगदीश प्रसाद, अर्जुन धौनी, जगदीश विश्वकर्मा, धरम सिंह, मोहन राम, हरीश राम, पूरन राम, दीवानी राम आदि शामिल थे।