{"_id":"5a53acbe4f1c1b3e198b5948","slug":"111515433150-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र अपने जेब खर्च के पैसे से दे रहे छात्रवृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र अपने जेब खर्च के पैसे से दे रहे छात्रवृति
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
भारतीय करंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआईसी कुम्डार पिथौरागढ़ के विद्यार्थियों ने अभिनव पहल की शुरुआत करते हुए अपने जेब खर्चे से बचाए गए पैसे से हर साल विद्यालय के एक निर्धन/मेधावी विद्यार्थी को छात्रवृत्ति देने का निर्णय लिया है। वर्ष 2017 की छात्रवृत्ति अजय कुमार को दी गई। उन्हें एक हजार रुपये प्रदान किए गए।
शायद यह राज्य का पहला विद्यालय होगा, जहां के विद्यार्थी अपने जेब खर्च से न्यूनतम दस रुपये प्रतिमाह बचाकर एक सहायता कोष का संचालन कर रहे हैं। इस कोष से लक्ष्य नाम की छात्रवृत्ति निर्धन विद्यार्थी को हर साल दी जाएगी। भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता विद्यार्थियों के मार्गदर्शक शिक्षक दिनेश चंद्र भट्ट ने बताया कि 11वीं कक्षा के विज्ञान वर्ग केे विद्यार्थियों की पहल पर यह सहायता कोष बनाया गया है। इस कोष में से हर साल एक मेधावी विद्यार्थी को छात्रवृत्ति दी जाएगी। कोष का संपूर्ण रिकार्ड विद्यार्थी स्वयं रखेंगे। प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र जोशी ने विद्यार्थियों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे मेधावी विद्यार्थियों को लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी। संतोष चंद, विमला लोहिया आदि शिक्षकों ने कहा कि भविष्य में इस कोष को और विस्तार दिया जाएगा, ताकि इसका लाभ अधिक विद्यार्थियों को मिल सके। विद्यार्थियों की पहल की अभिभावकों ने भी सराहना की है।