फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   छह माह बाद भी नहीं हटा सड़क से मलबा

छह माह बाद भी नहीं हटा सड़क से मलबा

Tue, 28 Nov 2017 02:03 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
छह माह बाद भी नहीं हटा सड़क से मलबा
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नगर क्षेत्र की सड़कों से छह माह बाद भी मलबा नहीं हटा है। मलबे के कारण नालियां पटी हैं और सारा गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। सबसे खराब स्थिति तहसील जाने वाली सड़क की है। इस सड़क पर हर समय घरों से निकलने वाला गंदा पानी बहता रहता है। गंदगी के कारण लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कत आ रही है। इस सड़क को देखकर यही लगता है कि सरकारी विभाग प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


जून में आई आपदा के समय तहसील को जाने वाली सड़क के पास काफी मलबा गिरा था। सड़क से मलबा हटाने के नाम पर मात्र सड़क को खोलने का काम किया गया, लेकिन सड़क के किनारे की नालियों में गिरा मलबा नहीं हटाया गया। नालियां बंद होने से सारा गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। आम लोग इस तरह की अव्यवस्था से खासे परेशान हैं।
विज्ञापन


अंबेडकर वार्ड निवासी देवेंद्र सिंह टोलिया ने मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि इस सड़क से मलबा और गंदगी न हटने पर इसके आसपास रहने वाले परिवारों को गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। हाल ही में एशियन डेवलपमेंट बैंक के माध्यम से इस सड़क पर सुधारीकरण कार्य कराया गया, लेकिन सड़क को गंदे पानी से नुकसान पहुंच रहा है। तहसील जाने वाले इस सड़क से सभी विभागों के अधिकारी आवाजाही करते हैं, लेकिन किसी को भी सड़क की दुर्दशा नजर नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed