फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   डेढ़ सौ वर्ष पुरानी तिजोरी संग्रहालय को सौंपी

डेढ़ सौ वर्ष पुरानी तिजोरी संग्रहालय को सौंपी

Tue, 24 Oct 2017 10:42 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ सौ वर्ष पुरानी तिजोरी संग्रहालय को सौंपी
पिथौरागढ़। करीब डेढ़ सौ वर्ष से घर पर रखी तिजोरी अब राजकीय संग्रहालय की शोभा बढ़ाएगी। करीब 150 किलोग्राम वजन वाली इस तिजोरी को 1860 में सुभाष चौक निवासी प्रेम बल्लभ खर्कवाल ने तैयार करवाई थी। तब खर्कवाल परिवार नेपाल के जिलों में व्यापार के लिए जाया करता था। बाद में उनके बेटे गौरीदत्त खर्कवाल ने कुछ वर्षों तक इसका उपयोग किया। तीसरी पीढ़ी में विद्या खर्कवाल ने इस तिजोरी को राजकीय संग्रहालय को सौंप दिया है।
विज्ञापन


विद्या खर्कवाल ने बताया कि पुराने जमाने में इस तिजोरी का महत्व रहा होगा। उस समय चांदी और सोने के सिक्कों का प्रचलन अधिक था। आज की तरह बैंक नहीं थे। लोग व्यापार से होने वाली आय को तिजोरी में सुरक्षित रखते थे। लंबे समय तक तिजोरी में सिक्के रह भी जाएं तो उनमें कोई खराबी नहीं आती थी। आज के समय में लोग ज्यादा नकदी अपने पास नहीं रखते।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि समय के साथ कुछ वस्तुओं की आवश्यकता कम हो जाती है, लेकिन इन वस्तुओं का ऐतिहासिक महत्व समाप्त नहीं होता। संग्रहालय को सौंपने के पीछे यही मकसद है कि लोग इन प्राचीन वस्तुओं के बारे में अध्ययन कर सकें। यह तिजोरी जंक प्रूफ लोहे से बनी है। 1860 में यह जितनी चमक देती थी उतनी ही चमक इसमें आज भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरातत्व इकाई अल्मोड़ा के प्रभारी डॉ. सीएस चौहान ने भी इस तिजोरी को देखा और संग्रहालय को सौंपने के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि उनके पास कोई पुरानी वस्तु है तो उसे संग्रहालय को सौंप दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed