{"_id":"59e4f2fb4f1c1bd9538b7bc5","slug":"111508176635-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरदोत्सव को भव्य बनाने के लिए आय के साधनों में की जाएगी वृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरदोत्सव को भव्य बनाने के लिए आय के साधनों में की जाएगी वृद्धि
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगरपालिका परिषद ने छह नवंबर से 12 नवंबर तक देवसिंह मैदान में होने वाले शरदोत्सव को भव्य बनाने के लिए आय के साधनों में वृद्धि करने का प्रस्ताव किया है। पालिका बोर्ड की बैठक में शरदोत्सव में हैंडलूम एक्सपो, झूला आदि मनोरंजक साधन लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती की अध्यक्षता में शरदोत्सव और विकास प्रदर्शनी आयोजन के संबंध में हुई बोर्ड बैठक में पिछली बैठक में पारित प्रस्तावों की पुष्टि की गई। सभासदों ने शरदोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए सांस्कृतिक दलों के आमंत्रण और कार्यक्रमों से संबंधित गतिविधियों के संचालन के लिए कमेटियों के गठन की कार्यवाही करने और संबंधित कार्यों का विवरण तैयार कर निविदा की कार्यवाही प्रारंभ करने का प्रस्ताव पारित किया गया। तय हुआ कि शरदोत्सव में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता देने के साथ ही शासन से पंजीकृत सांस्कृतिक दलों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा।
शरदोत्सव को सफल बनाने के लिए 18 अक्तूबर दोपहर 12 बजे से पालिका सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाएगी। शहर के गणमान्य लोगों, अन्य संगठनों और जिला प्रशासन के साथ बैठकें की जाएंगी। बैठक में सभासद त्रिलोक महर, विजेंद्र सिंह महर, भुवन चंद्र जोशी, गीता बिष्ट, मंजू बिष्ट, चंद्रकला खन्ना आदि मौजूद थे। संचालन ईओ खीमानंद जोशी ने किया। वहीं शिवालया वार्ड के सभासद सुबोध सिंह बिष्ट ने डीएम को दिए पत्र में पालिका बोर्ड बैठक का बहिष्कार करने की जानकारी देते हुए कहा है कि राज्य वित्त मद से शरदोत्सव का आयोजन कराना गलत है।