फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   108 Ambulance given facility to 225 patients

108 एंबुलेंस ने 15 दिन में 225 मरीजों को उपलब्ध कराई सहायता

Thu, 16 May 2019 11:34 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो  पिथौरागढ़। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Thu, 16 May 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
108 Ambulance given facility to 225 patients
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

सीमांत जिले में 108 का जिम्मा संभालने वाली कैंप कंपनी ने पिछले 15 दिनों में 225 लोगों की सहायता की। इनमें 60 गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित हॉस्पिटल पहुंचाकर सफल प्रसव कराया। कैंप की ओर से हर एंबुलेंस में एक महिला मेडिकल कर्मी को तैनात किया गया है। 

विज्ञापन


पुरानी कंपनी से करार समाप्त होने के बाद पहली मई से कैंप कंपनी ने आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराना शुरू किया। कैंप कंपनी के जिला प्रोग्राम मैनेजर परमानंद पंत ने बताया कि कंपनी ने हर एंबुलेंस में एक महिला मेडिकल कर्मी की तैनाती की है, जिससे महिलाओं का इस सेवा पर भरोसा मजबूत हुआ है।
विज्ञापन


कैंप कंपनी के तकनीक का बेहतर इस्तेमाल करते हुए इस बार कॉलर को एंबुलेंस का नंबर और मेसेज भी भेजे जा रहे हैं। इससे मरीज के परिजन एंबुलेंस की वास्तविक स्थिति की जानकारी ले पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आने वाने समय में इसको जीपीएस से जोड़ने की भी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीपीएस से जुड़ने के बाद अपने स्मार्ट फोन पर मरीज एंबुलेंस की वास्तविक स्थिति भी देख सकेंगे। उन्होंने बताया कि वाहनों में ईंधन की समस्या न रहे इसके लिए हर एंबुलेंस को दो पेट्रोल कार्ड हिंदुस्तान पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल के दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed