फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   104 students will be sitting on three examination centers on the ground

तीन परीक्षा केंद्रों में 104 बच्चे जमीन पर बैठकर देंगे परीक्षा

Thu, 16 Mar 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 16 Mar 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
जिले के तीन परीक्षा केंद्र ऐसे हैं जहां पर परीक्षा के समय सभी छात्रों को कुर्सी, मेज उपलब्ध नहीं हो पाएगा। इन तीनों केंद्रों में कुल 104 बच्चों को जमीन पर बैठकर उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के पेपर हल करने होंगे। अलबत्ता ऐसे विद्यार्थियों के लिए दरी और चटाई की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया ने बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारियों से मिले फीडबैक के आधार पर बताया कि जीआईसी दुबौला, मुवानी, सल्लाचिंगरी में सभी परीक्षार्थियों के लिए फर्नीचर उपलब्ध करा पाना संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसे में दुबौला में 40, मुवानी में 30, सल्लाचिंगरी में 34 विद्यार्थियों को जमीन पर बिठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जीआईसी कांडेकिरोली में फर्नीचर की कमी थी लेकिन परीक्षा के लिए इंतजाम कर दिया गया है। जिले के 96 परीक्षा केंद्रों में हाईस्कूल, इंटर के कुल 16605 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। शुक्रवार सुबह दस बजे से परीक्षा शुरू हो जाएगी। परीक्षा एक दिन इंटर की और एक दिन हाईस्कूल की होगी। इस बीच सभी परीक्षा केंद्रों में बृहस्पतिवार को सीटिंग व्यवस्था कर दी गई है। हर कक्ष के बाहर परीक्षार्थी का अनुक्रमांक अंकित कर दिया है और कक्ष में उनकी टेबल पर चिट चिपका दी है। 
विज्ञापन



जमीन पर बैठने में होगी दिक्कत
पिथौरागढ़। परीक्षार्थियों को जमीन पर बैठकर पेपर हल करने में दिक्कत पेश आएगी। इससे पेपर हल करने की स्पीड में भी कमी आ जाती है। जानकारों का कहना है कि कुर्सी, मेज में बैठे परीक्षार्थियों को थकान कम लगती है। इसके विपरीत जमीन पर बैठने से थकावट ज्यादा महसूस होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभी परीक्षा केंद्रों में पेयजल की व्यवस्था हो
पिथौरागढ़। मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों के लिए साफ पेयजल की व्यवस्था की जाए और बिजली का प्रबंध रहे। उन्होंने सचल दल टीम और पर्यवेक्षकों से कहा है कि शुक्रवार की सुबह से परीक्षा केंद्रों की नियमित चेकिंग करें। यदि कहीं पर किसी प्रकार की समस्या हो तो उसकी जानकारी तत्काल कंट्रोल रूम को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed