{"_id":"5cd9a69dbdec22073964edf6","slug":"101557767837-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़ौली में मलबा हटाने के बाद यातायात सुचारु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़ौली में मलबा हटाने के बाद यातायात सुचारु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। पिथौरागढ़-तवाघाट नेशनल हाईवे में गुड़ौली के पास पहाड़ी से गिर रहे मलबे को हटाने के बाद यातायात सुचारु कर दिया गया है। नेशनल हाईवे में वाहनों की आवाजाही शुरू होने पर लोगों को राहत मिली है।
गुड़ौली के चुल्लूगाड़ में सड़क कटिंग के लिए की गई ब्लास्टिंग से पहाड़ी दरक गई थी। इस स्थान पर लगातार मलबा गिरने से खतरा बना हुआ था। डीडीहाट के एसडीएम केएन गोस्वामी के निर्देश पर सीमा सड़क संगठन ने आठ मई से यातायात बंद कर मलबा हटाने का काम शुरू किया था।
इससे डीडीहाट के लिए थल रूट से जबकि धारचूला के लिए पीपली से घूमकर वाहनों का संचालन करना पड़ रहा था। एनएच में वाहनों का संचालन बंद होने से गुड़ौली, मलान, मितड़ा बंदरलीमा, हचीला आदि क्षेत्र के लोगों को पैदल आवागमन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था। 12 मई की शाम को वाहनों के लिए सड़क खोल दी गई। इससे सीमांत के लोगों को काफी राहत महसूस हुई है। हालांकि सोमवार को भी चुल्लूगाड़ और पलेटा में लंबा जाम लगा।