{"_id":"5c89440bbdec2214593a8748","slug":"101552499723-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चायनीज टैंकों से बरसेंगे होली के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चायनीज टैंकों से बरसेंगे होली के रंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। होली पर्व के लिए बाजार सज गया है। होली की विभिन्न सामग्री इस बार 20-25 फीसदी तक महंगी होने के बावजूद खरीदारी खूब हो रही है। बाजार में ग्राहक उमड़ने से व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं। होली के रंग बरसाने के लिए चायनीज टैंक और गन खूब पसंद किए जा रहे हैं।
पुरानी बाजार स्थित वीएन ब्रदर्स के निहाल अली ने बताया कि पंप वाली पिचकारियां 20 से 150 रुपये, टैंक 50 से 500 रुपये, गन 450 रुपये, स्प्रे पानी और झाग वाला 50 से सौ रुपये, होली के सफेद कपड़े 200 से 500 रुपये, अबीर-गुलाल 100 से 200 रुपये किलो तक बिक रहा है। इनके अलावा मास्क, टोपी की भी काफी मांग है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार होली की सामग्री 25 फीसदी तक महंगी हुई है। रविवार को एकादशी का रंग पड़ने के साथ ही सीमांत के गांवों में दिन में खड़ी तो रात को बैठकी होली का दौर शुरू हो जाएगा।