{"_id":"5c684874bdec226bbc657240","slug":"101550338164-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनालीछीना के कुलान गाड़ पर खतरनाक हुआ सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनालीछीना के कुलान गाड़ पर खतरनाक हुआ सफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कनालीछीना के कुनालगाड़ के पास सफर बेहद खतरनाक हो गया है। सड़क पर भारी कीचड़ होने से वाहन रपट रहे हैं। इससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है।
पिथौरागढ़ से कनालीछीना की ओर सीमा सड़क संगठन की ओर से कुलान गाड़ के पास पुल का निर्माण किया जा रहा है। इसके चलते उक्त जगह पर पुरानी सड़क को बंद कर उसके ऊपर से वाहनों के आवागमन के लिए भूमि को काटकर मार्ग बनाया गया है। सीमा सड़क संगठन द्वारा जो सड़क काटी गई है वो बेहद खतरनाक बनी हुई है। हल्की बारिश में ही सड़क पूरी तरह कीचड़ से पट जा रही है। इससे वाहनों के रपटने और दुर्घटनाओं की संभावना बनी हुई है।
वाहन चालकों ने कच्ची सड़क को शीघ्र ही पक्का करने की मांग उठाई है। इस संबंध में सीमा सड़क संगठन के जेई दिनेश कुमार ने बताया कि उक्त जगह पर वाहनों की सुविधा के लिए 426 लाख रुपये की लागत से चौड़े पुल का निर्माण किया जा रहा है। पुल निर्माण में एक वर्ष का समय लगेगा तब तक अस्थायी सड़क बनाई गई है। उन्होंने कहा कि कच्ची सड़क को शीघ्र ही पक्का किया जाएगा।