{"_id":"5c2cf118bdec2256a47cc7b0","slug":"101546449176-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपांशु, आशीष, भावेश दौड़ में प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपांशु, आशीष, भावेश दौड़ में प्रथम
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के दूसरे दिन अंडर-17 बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान सौ, दो सौ मीटर दौड़ में कनालीछीना के दीपांशु कुमार, 800 मीटर में डीडीहाट के आशीष अवस्थी और 3000 मीटर में विण के भावेश भट्ट प्रथम स्थान पर रहे।
केएनयू राइंका खेल मैदान में बुधवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी शांति प्रकाश आर्या ने खेलों का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में विण के सुनील अन्ना दूसरे, गंगोलीहाट के प्रकाश सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में विण के हिमांशु लाखा द्वितीय और मूनाकोट के बाड़ू कुमार तृतीय रहे। 800 मीटर में विण के हिमांशु मेहता, मूनाकोट के रवींद्र कुमार, तीन हजार मीटर में मूनाकोट के ही रवींद्र कुमार और बेड़ीनाग के पवन कुमार क्रमश: दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे।
ऊंची कूद में कनालीछीना के प्रियांशु ओझा, लंबी कूद में विण के पवन सिंह, चक्का फेंक में मुनस्यारी के देवेंद्र सिंह प्रथम स्थान पर रहे। बृहस्पतिवार को अंडर-17 बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। इस दौरान व्यायाम प्रशिक्षक डीएन द्विवेदी, दिनेश पाटनी, हीरा चंद, अर्जुन कुमार, राजेंद्र दिगारी, युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार, खेल समन्वयक विक्रम दिगारी, मुकेश उपाध्याय, भूपेंद्र चौहान, मनोज वर्मा, मोहित बिष्ट आदि थे।