{"_id":"5bc8c0cfbdec2269bb41f352","slug":"101539883215-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्वतारोहियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्वतारोहियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया
Updated Thu, 18 Oct 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। पंचाचूली अभियान पर जा रहा 17 सदस्यीय दल धारचूला पहुंचा। यहां रं कल्याण संस्था की ओर से रं संग्रहालय में सभी पर्वतारोहियों को माल्यार्पण और तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
क्षेत्र के एवरेस्टर योगेश गर्ब्याल के नेतृत्व में 17 सदस्यीय दल पंचाचूली अभियान पर जा रहा है। दल के दस सदस्य पंचाचूली की चढ़ाई चढ़ेंगे एवं सात सदस्य गाइड और सहयोगी के रूप मेें कार्य करेंगे। दल में मित्र राष्ट्र नेपाल, जम्मू कश्मीर, असोम, छत्तीसगढ़ के पर्वतारोही प्रतिभाग शामिल हैं। ओएनजीसी में इंजीनियर योगेश गर्ब्याल ने बताया कि युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए दल को महिंद्रा एंड महिंद्रा और केएमवीएन ने सहयोग किया है।
बताया कि दल पंचाचूली के दक्षिण स्थित पांचवीं चोटी पर चढ़ाई करेगा, जो 6434 मीटर ऊंची हैं। संस्था केे अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल ने सभी को शुभकामनाएं दी। स्वागत करने वालों में व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, महासचिव देवकृष्ण फकलियाल, लीला बनंग्याल, क्षेपंस विजय गर्ब्याल, आभा फकलियाल, अर्जुन गर्ब्याल, दलीप गर्ब्याल, भागी देवी, गंगोत्री गर्ब्याल, उर्मिला गुंज्याल, सुक्कू रितेश आदि थे।