{"_id":"5bbb919c867a5528417455bc","slug":"101539019164-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मड़मानले में संचार कं पनियों के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मड़मानले में संचार कं पनियों के खिलाफ किया प्रदर्शन
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लछैर ग्राम पंचायत के तमाम गांवों में लचर संचार सेवा के खिलाफ सोमवार को ग्रामीणों ने मड़मानले स्थित मोबाइल टावर के पास एकत्र होकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि लछैर के खर्कदोली, चिराली, सौड़लेख में किसी भी कंपनी का नेटवर्क काम नहीं करता है। मड़मानले में बीएसएनएल के साथ ही निजी कंपनियों के मोबाइल टावर लगे हुए हैं लेकिन ये सभी टावर सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। इलाके में कभी भी सिग्नल सुचारु नहीं रहते।
फोन बात करते-करते कट जाता है। संचार सेवा की बदहगाली से इलाके के लोग परेशान हैं। लोगों को सूचनाओं के आदान-प्रदान में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कहा कि संचार सेवा दुरुस्त नहीं हुई तो संचार कंपनियों के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। प्रदर्शन में ललति मोहन दिगारी, रेवाधर भट्ट, सुनील थापा, हरीश दिगारी, शिवओम गुरंग, कमल जोशी, ललित खनका, बॉबी महर, रवि महर, आशीष दिगारी आदि शामिल थे।