फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   मोनिका ने इंटर रेलवे बॉक्सिंग में जीता रजत

मोनिका ने इंटर रेलवे बॉक्सिंग में जीता रजत

Mon, 24 Sep 2018 10:33 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
मोनिका ने इंटर रेलवे बॉक्सिंग में जीता रजत
पिथौरागढ़। 20 से 23 सितंबर तक रायबरेली में आयोजित 12वीं महिला ऑल इंडिया इंटर रेलवे बाक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय रेलवे में तैनात पिथौरागढ़ की मोनिका सौन ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी संजीव कुमार पौरी ने बताया कि सेमीफाइनल में मोनिका का मुकाबला सेंट्रल रेलवे की मुक्केबाज शिवा प्रिया से हुआ। इसमें मोनिका ने दमदार पंच दिखाते हुए 5-0 से जीत दर्ज की। फाइनल में मोनिका का मुकाबला नार्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे की मुक्केबाज भगवती के साथ हुआ।
विज्ञापन


इसमें उन्होंने रजत पदक जीता। मोनिका वर्तमान में ईस्ट कास्ट रेलवे में सीनियर बुकिंग क्लर्क के रूप में कार्यरत हैं। वो बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की मूनाकोट ब्लाक की एंबेसडर भी हैं। उन्होंने बाक्सिंग का प्रशिक्षण स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षक कृष्ण सिंह महर से लिया। इससे पूर्व भी कई पदक जीत मोनिका जिले का नाम रोशन कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोनिका की इस उपलब्धि पर कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, डीएम सी रविशंकर, सीडीओ वंदना, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, राजेंद्र रावत, महेंद्र लुंठी, व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर समेत कई खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed