{"_id":"5b253d054f1c1bb36e8b8398","slug":"101529167109-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी ब्यायज ए ने जीता 63वीं खेलकूद प्रतियोगिता का फाइनल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी ब्यायज ए ने जीता 63वीं खेलकूद प्रतियोगिता का फाइनल मैच
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। जोहार क्लब द्वारा आयोजित 63वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को खेला गया। सीनियर फुटबॉल में इस वर्ष की ट्रॉफी दीपू मेमोरियल मुनस्यारी ब्यॉइज ए के नाम रही।
इस मुकाबले में बालिका वर्ग के फाइनल में विद्या मंदिर और जीआईसी मुनस्यारी के बीच खेला गया। इसमें विद्या मंदिर एक शून्य से विजयी हुई। एकमात्र गोल दिया राणा ने किया। अंडर 14 बालक वर्ग में मुनस्यारी ब्यॉइज और विद्या मंदिर के बीच खेले गए मैच में निर्धारित समय तक कोई टीम गोल नहीं कर सकी। ट्राई ब्रेकर में मुनस्यारी ब्यॉइज की टीम 4-3 के अंतर से विजयी रही।
सीनियर वर्ग में फाइनल मैच दीपू मेमोरियल मुनस्यारी ब्यॉइज ए और जोहारी ब्यॉइज ए के बीच खेला गया। जिसमें दीपू मेमोरियल मुनस्यारी ब्यॉइज ए 2-1 से विजयी हुई। इस प्रकार सीनियर फुटबॉल में इस वर्ष की ट्रॉफी दीपू मेमोरियल मुनस्यारी ब्यॉइज ए के नाम रही।
विज्ञापन
फाइनल मैच के मुख्य अतिथि एवरेस्ट विजेता पद्मश्री लवराज सिंह धर्मशक्तू थे। फुटबॉल मैच के रेफरी उत्तराखंड रेफरी एसोसिएशन के महेंद्र रावत, सीपी जोशी, पुष्कर लस्पाल, दीपक कुलश्रेय थे।