{"_id":"5b01b4764f1c1b195e8b5ce1","slug":"101526838390-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुफाल ने आपदा ग्रस्त जुलगांव का दौरा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुफाल ने आपदा ग्रस्त जुलगांव का दौरा किया
Updated Sun, 20 May 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। विधायक बिशन सिंह चुफाल ने रविवार को आपदा प्रभावित जुलगांव का दौरा किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जल्द ही सुरक्षात्मक निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इसके तहत चेकडैम के साथ ही सुरक्षा दीवार भी बनाई जाएगी। विधायक ने प्रशासन को बचाव की कार्ययोजना जल्द तैयार करने के निर्देश दिए।
विधायक चुफाल ने सबसे पहले ग्रामीणों से मुलाकात की और गांव में बरसाती नाले से हुए नुकसान का जायजा लिया। ग्रामीणों ने विधायक को बरसाती नाले की समस्या बताई और समाधान की मांग की। विधायक ने गांव में चेकडैम और सुरक्षात्मक दीवार बनाने की घोषणा की। विधायक ने मौके पर ही एसडीएम एसके पांडे को फोन किया और गांव में हुए नुकसान की रिपोर्ट जल्द शासन को भेजने को कहा। साथ ही सुरक्षात्मक कार्य की कार्ययोजना बनाकर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
बता दें कि तीन दिन पहले कस्बे से सटे जुलगांव में बरसाती नाले से दर्जनों मकानों और दुकान में मलबा घुस गया था। अगले दिन आपदा प्रबंधन और राजस्व टीम ने गांव का मुआयना कर प्रशासन को अपनी रिपोर्ट दी थी। इसमें नाले का पानी रोकने के लिए चेकडैम और सुरक्षा दीवार की जरूरत बताई गई। इधर, नुकसान का जायजा लेने के बाद विधायक ने लोनिवि के विश्राम गृह में क्षेत्रीय लोगों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष दिवाकर जोशी, विधायक प्रतिनिधि संजीव जोशी, भाजयुमो जिला महामंत्री शुभम चंद, ब्लॉक उपाध्यक्ष योगेश चंद, अतुल डिक्टिया, जानकी कापड़ी, विजय भट्ट, थाना प्रभारी टीएस राणा आदि थे।