{"_id":"5ad632e34f1c1b390a8b523f","slug":"101523987171-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम एप ने दिलाई नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम एप ने दिलाई नौकरी
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सीएम एप में शिकायत के बाद धारचूला निवासी एक युवक को सहायक अध्यापक की नौकरी मिली है। इससे पहले शिक्षा विभाग नियुक्ति की फाइल को दबाए बैठा था। सीएम कार्यालय के निर्देश पर डीएम ने मामले की जांच कराई तो प्रकरण का खुलासा हुआ।
धारचूला निवासी जितेंद्र सिंह सामंत ने नौ माह पहले शिक्षा विभाग में मृतक आश्रित कोटे से नौकरी के लिए आवेदन किया था। उन्होंने नियुक्ति केे लिए विभाग के कार्यालयों में कई चक्कर लगाए, लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ न मिला। आजिज आकर सीएम एप में शिकायत दर्ज कराई। सीएम कार्यालय के निर्देश पर डीएम ने प्रकरण की जांच की। पता चला कि यह प्रकरण अपर निदेशक स्तर पर लंबित पड़ा था।
इसके चलते नियुक्ति नहीं की जा रही थी। सीएम कार्यालय के दखल के बाद हरकत में आए विभाग ने आवेदक को आनन-फानन में नियुक्ति दे दी। योग्यता को देखते हुए सामंत को सहायक अध्यापक पद पर नामिक में तैनाती दी गई है। इस मामले में आवेदक ने विभाग पर नौ माह टहलाने का आरोप लगाया है। साथ ही नियुक्ति मिलने पर सीएम कार्यालय का आभार भी जताया है।