{"_id":"5ac505144f1c1bcb618b5589","slug":"101522861332-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा वर्करों ने सांसद का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा वर्करों ने सांसद का पुतला फूंका
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। राज्य कर्मचारी घोषित करने और न्यूनतम मानदेय की मांग को लेकर मुखर आशा वर्करों ने सांसद का पुतला फूंका। उन्होंने सांसद पर मांगों के संबंध में केंद्र में पैरवी न करने का आरोप लगाया। साथ ही मांगें पूरी न होने पर फिर से आंदोलन की चेतावनी दी।
बुधवार को आशा वर्कर गांधी चौक पर एकत्र हुए और पिथौरागढ़-अल्मोड़ा सांसद के पुतले को आग के हवाले कर दिया। वर्करों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन भी किया। कहा कि वर्कर राज्य कर्मचारियों की भांति सेवाएं दे रहे हैं। इसके उलट उन्हें न्यूनतम मानदेय भी नहीं मिल रहा।
जनप्रतिनिधि और सरकार उनकी सुध नहीं ले रही। कहा कि पूर्व में सांसद ने उनकी मांगें पूरी करवाने का भरोसा दिलाया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस दौरान मीना भंडारी, भगवती उप्रेती, मीना बिष्ट, मीना पांडे, नीमा खत्री, सुनीता देवी, ममता पुनेठा, गीता, आशा आदि मौजूद थीं।